परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को मास्कमैन सह समाजसेवी राजेश कुमार पटेल ने चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों एवं एंबुलेंस चालकों के बीच मास्क का वितरण किया। इस दौरा उन्होंने कहा कि आप सभी मास्क हमेशा प्रयोग करें ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। मास्क लगाने से धुआं, गंदगी, धूल, कीड़ा समेत सहित बहुत सारे गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने मास्क किट और सेफ्टीकिट का भी वितरण किया तथा सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डा. प्रभात कुमार, डा. शाहिना परवीन, फार्मासिस्ट दिलीप यादव, एंबुलेंस चालक रामू कुमार, जितेंद्र कुमार, सोल्जर कुमार, अभिषेक कुमार, मो. उमर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…