परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के नोनियापट्टी गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याण के लिए चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को हवन पूजा एवं भंडारे के साथ हो गई। यज्ञाचार्य अरविंद मिश्र के निर्देशन में यजमान शैलेंद्र तिवारी, कामेश्वर दुबे, उमेश दुबे, हिरदेश दुबे ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की। यज्ञ मंडप की परिक्रमा एवं पूजा करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुुओं की भीड़ उमड़ रही।
इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके आयोजित भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य ने कहा कि यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। जिस स्थान पर यज्ञ होता है वह स्थान देव स्थान हो जाता है और सभी नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और यज्ञ करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। महायज्ञ के आयोजन में जैकी वर्मा, गांधी दुबे, संतोष दुबे, कृष्णा दुबे, विजय दुबे, हरेंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…