बड़हरिया: डीएम ने किया वायकाम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निर्माण कार्य का निरीक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को प्रखंड के हरदोबारा स्थित वायकम प्राइवेट लिमिटेड प्लाई वूड कंपनी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्रों में इतनी बड़ी कंपनी के लग जाने से कुछ हद तक बेरोजगारी दूर होगी। उन्होंने बताया कि इस कंपनी में कम से कम 500 मजदूर काम करेंगे और करीब 1000 किसान ग्रामीण क्षेत्रों में इस कंपनी से लाभांवित होंगे। इस कंपनी से संबंधित पेड़-पौधा लगाए जाएंगे, जिससे कच्चे माल तैयार होगा और सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली को बल मिलेगा। इस कंपनी में कच्चे माल से प्लाई वूड की तैयारी भी की जाएगी।

इसलिए यहां इस कंपनी के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ हर हाल में लगाना ही होगा तभी कंपनी विकास करेगी। डीएम ने कहा कि यहां के लोगों को इस कंपनी से बहुत फायदा होगा। उन्हें कम दामों में अच्छे क्वालिटी के सामान मिलेंगे। इस कंपनी में प्लाई बोर्ड बनेगा और दूसरा एस्बेस्टस भी तैयार किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। ज्ञात हो कि इस कंपनी के फाउंडर मिठुनपुरा निवासी विनायक कुमार तथा निदेशक शंभूनाथ सिंह हैं। इस मौके पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, राजस्व पदाधिकारी राकेश आनंद, एसआइ विनय शर्मा दलबल के साथ माैजूद थे। इस मौके पर संजय सिंह, प्रभुनाथ सिंह, मनोज सिंह, संतोष यादव, इंद्रदेव पटेल, शिवाजी सिंह, सीताराम मांझी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026