सिवान: बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति को लेकर तीसरे दिन 422 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का हुआ सत्यापन

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों/दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शहर के महादेवा रोड स्थित वीएम हाइ स्कूल सह राजकीय इंटर कालेज परिसर स्थित खेल भवन में प्रमाण पत्रों/दस्तावेजों का सत्यापन कार्य तीसरे दिन गुरुवार को भी किया गया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अवधेश कुमार के निर्देशन में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा सत्यापन कार्य किया जा रहा था। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को कुल 441 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाना था।

इसमें वर्ग 9-10 के लिए संस्कृत विषय के 115 तथा वर्ग 11-12 के लिए गृह विज्ञान के सात, दर्शनशास्त्र विषय के दो, बिजनेस स्टडीज के 79, भूगोल के 11, भौतिक शास्त्र के 26, मनोविज्ञान के दो, रसायन शास्त्र के 58, राजनीति शास्त्र के 35, वनस्पति विज्ञान के 18, संगीत के 31, समाज शास्त्र के सात, संस्कृत के 11 व हिंदी के 39 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं कुल जांच के लिए लगाए गए 20 टेबल पर कुल 422 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्राें की जांच की गई। पर्यवेक्षक सह वरीय अपर समाहर्ता आयुष अनंत, समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ अशोक पांडेय, माध्यमिक शिक्षा सह लेखा डीपीओ राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी लगातार सत्यापन कार्य की मानिटरिंग कर रहे थे। साथ ही त्रुटि रहित सत्यापन कार्य के लिए जांच टीम को निर्देश दे रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024