बड़हरिया: दवा दुकानदार को चाकू मारकर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बगीचा के समीप बदमाशों ने मंगलवार की शाम एक दवा दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दवा दुकानदार जामो थाना के आलमपुर निवासी अजित कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार अजित कुमार मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे बहुआरा बाजार स्थित अपनी दवा दुकान बंदकर घर जा रहे थे।

तभी जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बगीचा के समीप तीन की संख्या में मौजूद बदमाशों ने ने उन्हें रोक कर उनके गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026