तरवारा: शराब अड्डा से भारी मात्रा में देसी शराब और उपकरण बरामद, प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: तरवारा थाने की टीम ने थाना क्षेत्र के चाचोपाली, जलालपुर ततवाटोला, गौर कथक और दीनदयालपुर गांव में मंगलवार की शाम छापेमारी कर 65 लीटर देसी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण को बरामद किया। पुलिस जीप को देख शराब धंधेबाज भागने में सफल रहे।

इस मामले में पुलिस ने शराब तस्कर दीनदयालपुर निवासी राजेश चौधरी, जलालपुर ततवाटोला नकुल राम, चाचोपाली निवासी शिवशंकर राम और गौर कथक निवासी विश्वकर्मा कुमार और अनूप कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चला कर छापेमारी करते हुए 65 लीटर देसी शराब और उपकरण बरामद की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026