बड़हरिया: बिजली के फ्यूज उड़ने से लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने किया काबू

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
गर्मी बढ़ने के साथ ही ओवरलोड से फ्यूज उड़ने व ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं.प्रखंड के बड़हरिया -जामो मुख्यमार्ग के जीएम हाइ स्कूल बड़हरिया से थोड़ी दूर पूरब बिजली का फ्यूज उड़ने शुक्रवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे खर-पतवार में आग लग गई. इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई. आग खेतों व बस्ती की ओर बढ़ती देख लोगों ने स्थानीय थाना में इसकी सूचना दी.

फिर पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी.सूचना पर जामो से फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत पहुंचकर आग बुझाने की कमान संभाल ली. घंटों मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया.स्थानीय मुखिया के नौशाद आलम ने बताया कि आग नवलपुर बस्ती की ओर बढ़ती जा रही थी,जो खतरे का सबब बन सकती थी. इस मौके पर मौजूद मुखियापति डॉ नौशाद आलम,वीरेंद्र मांझी, मनोज मिश्र,सफीक आलम,पप्पू मांझी, दिलीप कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024