तरवारा: अबू धाबी में हृदय गति रुकने से युवक की मौत से स्वजनों में मचा कोहराम

घर की माली हालत सुधारने को विदेश गया था युवक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के हाकमा गांव निवासी अच्छे लाल यादव के पुत्र हरेंद्र यादव की मौत संयुक्त अरब अमीरात के राजधानी अबुधाबी में 26 मार्च को हृदय गति रुकने से हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

ज्ञात हो कि हरेंद्र यादव घर की माली हालत को सुधारने तथा बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से कमाने के लिए दूसरी बार विदेश गया था। हरेंद्र यादव अपनी पत्नी तथा बच्चों से फोन से यह बताया था कि दो वर्ष पूरा हो गया है और मेरा छुट्टी हो जाएगा तो घर आऊंगा, लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था और जब आने वाले थे उससे पहले शव पहुंच गया।

शव पहुंचने के इंतजार में ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम :

हरेंद्र यादव के दरवाजे पर शव पहुंचने की सूचना पर गुरुवार को ग्रामीणों को हुई दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि हरेंद्र यादव काफी मिलनसार तथा मृदु स्वभाव का था और मेहनती था। जानकारी के अनुसार शव देर शाम तक गांव पहुंचने की आसा है। ग्रामीण व स्वजन शव आने का इंतजार कर रहे थे।

स्वजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन :

हरेंद्र यादव की मौत के बाद पत्नी गीता देवी, पुत्र सूरज कुमार, नीरज कुमार, माता सलेहरी देवी, पिता अच्छे लाल यादव, भाई अजय यादव, भाभी निभा देवी के हृदय विदारक चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों के चीत्कार से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026