✍️परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया बीडीओ एवं प्रखंड उपप्रमुख के पुत्र के साथ 22 जुलाई को हुई नोकझाेंक का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में उप प्रमुख रामकली देवी ने डीएम, एसपी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्यालय में लगे सीसी फुटेज से घटना की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में उप प्रमुख ने कहा है कि 22 जुलाई को प्रखंड कार्यालय में मेरे पुत्र सत्येंद्र साह और बीडीओ के रिश्तेदारों के साथ मारपीट हुई थी। इस घटना की जांच कार्यालय में लगे सीसी फुटेज से देख और इसकी जांच करा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा है कि कार्यालय में शौचालय आवास योजना, नारियल सात निश्चय योजना समेत अन्य कार्य में बिचौलियों के माध्यम से भारी घपला किया जाता है, जिसकी शिकायत पूर्व में भी की गई है और उसी शिकायत के कारण भलुवाड़ा पंचायत के बीडीसी राजेंद्र यादव और अन्य लोगों पर गलत इल्जाम लगाकर केस दर्ज किया गया है। हालांकि उप प्रमुख ने बताया कि जो घटना हुई है। उसका सारा सबूत मेरे पास है। उन्होंने बीडीओ पर एक साजिश के तहत गलत केस में फंसाने समेत अन्य धमकी भी दिए जाने का आरोप लगाया है। वहीं बीडीओ ने आरोप को निराधार बताया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…