✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा मोहर्रम पर्व को लेकर डीजे के इस्तेमाल पर पूर्णतः प्रतिबंधित के बाद भी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डीजे बजाए जा रहे हैं। इसकी सूचना पर प्रशासन ने विभिन्न जगहों से 21 डीजे जब्त किया है। इसको लेकर बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह,सीओ दीनानाथ कुमार, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर आदि ने थाना क्षेत्र के बगौरा, हड़सर, सतजोड़ा, फतेहपुर, भीखाबांध आदि क्षेत्रों में डीजे बजाने के दौरान 21 जब्त किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि डीजे को थाने में जब्त कर रखा गया है तथा संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि हथियार या तेज तलवार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे अगर कोई प्रतिबंधित हथियार लेकर निकलता है तो उन हथियारों को जब्त किया जाएगा। डीजे जब्त होने पर संचालकों में हड़कंप है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…