बड़हरिया: माधव हत्याकांड के पांच माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर के किसान माधव सिंह हत्याकांड के पांच महीने बीतने के बावजूद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में विफल रही। इस मामले में पुलिस न बदमाशों की पहचान कर सकी और ना ही गिरफ्तार ही कर सकी। वहीं मृतक के स्वजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ज्ञात हो कि सदरपुर निवासी माधव सिंह की हत्या 22 जनवरी की शाम नकाबपोश बदमाशों ने उनके मुर्गी फार्म के समीप चाकू से गोदकर कर दी थी।

इस मामले में मृतक के स्वजन के आवेदन पर चार नामजद व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई थी। घटना के पांच माह बीतने के बावजूद भी पुलिस किसी भी बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे स्वजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024