भगवानपुर हाट: खरीफ कार्यशाला में दी गई खरीफ फसल की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, बीडीओ मुकेश कुमार यादव एवं सीओ रणधीर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर किसानों को खरीफ फसल की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में किसान सलाहकारों एवं समन्वयकों के हड़ताल के कारण कार्यशाला पर असर पड़ा। किसानों की कमी भीड़ देखी गई। कार्यशाला में आई महिला किसानों में जीविका दीदी सर्वाधिक थीं। कार्यशाला में बीडीओ ने किसानों को मौसम के अनुकूल तकनीकी विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि पदाधिकारी सहित कृषि से जुड़े कर्मियों को आह्वान किया कि किसानों को आधुनिक खेती से अवगत कराया जाए।

सीओ ने कहा कि किसान अगर आधुनिक विधि से खेती करें तो सफलता जरूर मिलेगी। इस अवसर पर पौधा सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सुशील कुमार ने कहा कि किसान कम लागत में अधिक लाभ की खेती को बढ़ावा दें। कार्यशाला में मिट्टी जांच , ड्रिप सिंचाई प्रणाली, मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने, जैविक खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ाने पर फोकस किया गया। बीएओ वीरेंद्र कुमार मांझी ने कहा कि किसान नर्सरी तैयार रखें। मौसम अनुकूल होगा। किसान रासायनिक उर्वरक के बदले जैविक खाद का प्रयोग करें। उन्होंने खरपतवार नाशक नियंत्रण, सिंचाई प्रबंधन, फसल को रोग से बचाने आदि पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष बबन तिवारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026