✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त पंचायत सचिव नसरुल्लाह को विदाई दी गई। बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने पंचायत सचिव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं बीपीआरओ सूरज कुमार ने सोने का रिंग देकर उन्हें सम्मानित किया।
बीडीओ ने कहा कि पंचायत सचिव नसरुल्लाह एक परिवार की तरह थे। वे अपने पंचायतों में सभी जनता से मिलजुल कर रहते थे, और उनके हितों का कार्य करते थे। इनके कार्यकाल में कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली थी। इनके कार्यकाल से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख रहीमा खातून, स्वच्छता पदाधिकारी राज नारायण महतो, मधुप कुमार, चित्रांश कुमार, सचिन,जगन्नाथ राम, भरत प्रसाद, सुनील कुमार समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…