✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय चट्टी बाजार से पश्चिम दाहा नदी की ओर जाने वाली सड़क किनारें दुकानें सजती हैं। इस दौरान ठेला, खोमचा व सब्जी दुकानदारों द्वारा प्रतिदिन सड़क के दोनों किनारे अपनी दुकान लगा सामान की बिक्री करते हैं। इस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को होती है। उनकी की वाहन घंटों जाम में फंसी रहती है।
इस कारण बाजार आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन इसे समस्या से समाधान कराने में प्रशासन मौन है। हालांकि छह माह पूर्व स्थानीय प्रशासन ने सड़क की पैमाइश कराकर अतिक्रमण क्षेत्र को चिह्नित कर दिया है। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि कई दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है, लेकिन वे अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाए हैं। शीघ्र ही सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…