✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के तेतहली गांव के किसान बीजेंद्र साह व मंजू देवी के पुत्र कौशल कुमार ने दारोगा के पद पर तीन नवंबर को कटिहार में योगदान किया है। साधारण परिवार के कौशल कुमार को 21 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र मिला था। अब वे बतौर प्रशिक्षु एसआइ कटिहार में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ऐसे 2019 में रेलवे के ग्रुप डी में उनकी नौकरी हुई थी, इससे परित्याग कर उन्होंने दारोगा की नौकरी पर योगदान किया।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है। इधर धर्मेंद्र साह, कमलेश कुमार, रंजन कुमार, अर्जुन कुमार, प्रकाश कुमार, बिट्टू कुमार, वंशीलाल साह, भारद्वाज कुशवाहा, कृष्णा साह, सच्चिदानंद सिंह, बैरिस्टर सिंह आदि ने कौशल की इस उपलब्धि खुशी का इजहार किया है। दारोगा बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…