✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में गुरुवार को गेहूं का बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने कृषि कार्यालय में ताला बंद कर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि कृषि कर्मियों द्वारा पांच दिन से बुला कर गेहूं का बीज नहीं दिया जा रहा है। कृषि विभाग अपने चहेते को पर्याप्त मात्रा बीज दे रहा है तथा अन्य किसानों काे बीज उपलब्ध नहीं होने को बहाना बनाकर लौटा दे रहा है।
इस वक्त गेहूं बोने का समय आ गया है। किसानों का कहना था कि यदि समय पर बीज उपलब्ध नहीं होता है तो बाद में मिलने से क्या फायदा होगा। समाचार प्रेषण तक किसान ई किसान भवन के समक्ष बैठे हुए थे। इस संबंध में बीएओ रामकिशोर शर्मा ने बताया कि गेहूं बीज कम मिला था और किसान अधिक थे। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाग से पर्याप्त मात्रा में बीज की मांग की गई है। बीज उपलब्ध होते ही किसानों के बीच वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…