परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड में दो-तीन दिनों से रुक-रुक हुई वर्षा से प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान भवन परिसर में दो फीट पानी जमा गया है। इससे खाद लेने आए किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी खेतों में खाद डालने के लिए बिस्कोमान भवन पहुंच रहे हैं और पानी में ही कतार में खड़े होकर खाद लेने को मजबूर हैं।
उनका कहना है कि पानी में किचड़ और फिसलन होने के कारण अगर वे पानी में गिर गए तो उनका खाद बर्बाद हो जाएगा। जल जमाव का कारण पुलिया का जाम होना बताया जा रहा है। किसान अनिल कुमार, कृष्णा यादव, योगेंद्र यादव आदि का कहना है कि जल निकासी के लिए प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…