बसंतपुर: बाइक व मोबाइल छिनतई के दौरान पकड़ा गया बदमाश भेजा गया जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली स्थित एनएच 227 ए पर मंगलवार की देर शाम राहगीर से मोबाइल व बाइक छीनने के दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध प्राथमिकी कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कोड़र निवासी कार्तिक सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह उर्फ पुन्नू सिंह के रूप में हुई है। कार्तिक सिंह एक सप्ताह पूर्व ही जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम कार्तिक सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह अपने दो साथियों के साथ मिलकर कन्हौली के पास एक राहगीर से मोबाइल व बाइक छीनने का प्रयास कर रहा था। इस क्रम में उसने फायरिंग भी की। राहगीर के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

इस क्रम में ग्रामीणों ने कार्तिक सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह उर्फ पुन्नू सिंह को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी थाने को सूचना दी। इस दौरान उसके अन्य दो साथी भागने में सफल रहे गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच उसे हिरासत में लेकर थाना लाई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस बरामद किया गया है, जबकि उसके भागे दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फरार दोनों बदमाश सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर निवासी उदय सम्राट उर्फ उदय प्रताप सिंह व गड़खा थाना क्षेत्र के मुसेहरी निवासी रजनीश सिंह है। बताया कि सभी बदमाशों के साथी के विरुद्ध पूर्व में लूट एवं आर्म्स एक्ट का मामला भगवान बाजार थाना में दर्ज है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026