परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बड़हरिया-तरवारा रोड स्थित भलुआ सदरपुर सीमा के समीप काफी संख्या में बालू लदा ट्रक खड़े रहते हैं। इन ट्रकों के घंटों खड़े होने से सड़क संकीर्ण हो जाती है तथा हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं कई बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने से मामला जस का तस बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सिंगल है और आए दिन इस सड़क के किनारे दर्जनों बालू लदे ट्रक खड़ा रहते हैं इससे सड़क काफी संकीर्ण हो जाती है। इस कारण वाहनों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और साइड लेने के दौरान कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इस संंबंध में पदाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…