भगवानपुर हाट: भूमि विवाद को ले दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

पौने चार कट्टा भूमि को के विवाद में गई फुलेना उपाध्याय की गई जान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच की तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान चोरौली निवासी फुलेना उपाध्याय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चोरौली गांव में दो पट्टीदारों के बीच पौने चार कट्ठा भूमि को ले काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह एक पक्ष के लोग ट्रैक्टर से खेत जोतवा रहे थे तभी फुलेना उपाध्याय मना करने लगे। इस दौरान हुई मारपीट फुलेना उपाध्याय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एएसआइ शैलेश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को ले ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।घटना के संबंध में मृतक के पुत्र शोभाकांत उपाध्याय ने बताया कि उक्त भूमि पर उनके पट्टीदार से विवाद चल रहा था। इसको लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। इसके बावजूद उनके पट्टीदार नंदकिशोर उपाध्याय एवं लालबाबू उपाध्याय गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर से जोतवा रहे थे। जब मेरे पिता खेत जोतने से मना करने गए तो वे लोग मेरे पिता के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मेरे पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली।

थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपित घर में छुपे हुए हैं जब वहां पुलिस छापेमारी की तो सभी घर छोड़कर फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित मृतक के भतीजा बताए जा रहे हैं। पूर्व मुखिया सुशील उपाध्याय ने बताया कि जमीन का विवाद करीब दो वर्ष से न्यायालय में चल रहा था। आपसी बातचीत से मामला को सुलझाया जा सकता था, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं फुलेना उपाध्याय की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अंबिका देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक को तीन पुत्र क्रमश: शोभाकांत उपाध्याय, लक्ष्मीकांत उपाध्याय तथा तीसरा पुत्र देवकांत उपाध्याय हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024