बड़हरिया: पानी गिराने को ले विवाद में मारपीट, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सफी छपरा गांव में सोमवार को पानी गिराने के विवाद में दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसमें दो महिला घायल हो गई। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। घायलों में शांति देवी एवं इंदु देवी शामिल हैं। इस मामले में सफी छपरा निवासी शांति देवी ने थाना में आवेदन देकर पड़ोसी रंजीत कुमार पुरी, राजीव कुमार उर्फ छोटू पुरी, उषा देवी, प्रियंका कुमारी को आरोपित किया है।

उसने आरोप लगाया है कि वह नवलपुर पंचायत के सफी छपरा गांव के वार्ड आठ के पूर्व वार्ड सदस्य है। और उनके द्वारा ही नल जल के लिए पानी चलाया जाता है। पानी चलाने के क्रम कई जगह पाइप फटने के कारण पानी दरवाजे पर होने पर पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसने बताया कि पाइप मरम्मत के लिए कई बार विभाग का दौरा लगा चुकी हूं, लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024