परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना के एसआइ कामाख्या प्रसाद ने रविवार की शाम शाहपुर नहर पुल के पास वाहन जांच के दौरान 45 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि एसआइ कामाख्या प्रसाद वाहन जांच कर रहे थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश की ओर एक युवक झोला में शराब लेकर आ रहा था।
जब पुलिस ने बाइक को रोक उसके थैला की जांच की तो उसमें 45 बोतल देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने शराब व बाइक समेत उसे गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा निवासी साहिल गुप्ता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…