परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हलीम टोला से पांच अगस्त को एक किशोर गायब हो गया था। इस मामले में किशोर की बहन शाइस्ता परवीन ने मंगलवार की शाम थाना में आवेदन देकर अपनी फुआ मुन्नी खातून को आरोपित किया है। आवेदन में शाइस्ता परवीन ने आरोप लगाया है कि उसका भाई तौफीक राजा पांच अगस्त को घर से विद्यालय बढ़ने गया था, लेकिन वह काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा।
उसकी काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। मुझे विश्वास है कि जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मेरी फुआ (फूफू) मुन्नी खातून ने ही मेरे भाई का अपहरण की है। उन्होंने थानाध्यक्ष से भाई की बरामदगी तथा आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…