परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी से महज 150 मीटर की दूरी पर चैनपुर बाजार निवासी किराना दुकानदार मनोज प्रसाद के घर पर मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल कायम हो गया। वहीं पुलिस घटना से इन्कार कर रही है।बताया जाता है कि ओपी के चैनपुर बाजार निवासी किराना दुकानदार मनोज प्रसाद अपने घर भोजन करने के बाद सो गए थे तभी देर रात्रि कुछ बदमाश उनके दरवाजे पर पहुंच फायरिंग कर दी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाश पहुंचे और घटना को अंजाम दिया।
जब तक लोग जगते बदमाश फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना था कि बदमाशों द्वारा बाजार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस घटना स्थल से एक खोखा बरामद की है, लेकिन पुलिस खोखा बरामद करने एवं घटना से इन्कार कर रही है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले को लीपापोती करने में जुटी हुई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…