परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में 29 जुलाई की रात बदमाशों ने गांव के ही वृद्ध रास बिहारी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के पुत्र रामसेवक सिंह ने मंगलवार को थाना में आवेदन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के दिए आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी की गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शीघ्र ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि 29 जुलाई की रात मथुरापुर निवासी रासबिहारी सिंह भोजन करने के बाद दालान में सोए हुए थे। तभी देर रात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…