भगवानपुर हाट: पिकअप से धक्का लगने से स्कूटी सवार दो शिक्षिका घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप बुधवार को पिकअप से धक्का लगने से स्कूटी पर सवार दो शिक्षिका घायल हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। वहीं स्थानीय लोगों की मदद घायल दोनों शिक्षिका को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।। घायल शिक्षिका की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के सतजोड़ा मठिया निवासी कुमारी किरण बाला एवं भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहसरांव निवासी पुष्पा कुमारी शामिल हैं। ये दोनों शिक्षिका मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान की बताई जाती हैं।

इसमें कुमारी किरण बाला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।बताया जाता है कि विद्यालय में छुट्टी होने के बाद दोनों शिक्षिका एक स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसमें कुमारी किरण बाला स्कूटी चला रही थी तथा पुष्पा कुमारी पीछे बैठी थी। इस क्रम में जैसे ही दोनों एनएच 331पर जगदीशपुर गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे पिकअप ने उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया जिससे दोनों शिक्षिका घायल हो गईं। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शिक्षिका को इलाज लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते विद्यालय के शिक्षक अस्पताल पहुंच घायल शिक्षिकाओं की देखरेख में जुट गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026