परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी सहरे आलम उर्फ दिलेर ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर बाइक चोरी की प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि गुरुवार को गांव के मस्जिद के समीप हार्डवेयर की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था। जब लौटा तो वहां बाइक नहीं देख काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला।
इसके बाद देखा कि मेरी बाइक पर सवार तीन लोग तरवारा की ओर भाग रहे हैं। कुछ दूर पीछा किया तो देखा कि बाइक मुस्तफाबाद बंगरा टोला निवासी अली चला रहा है तथा उस पर फखरुद्दीनपुर निवासी अफसर अली एवं पहाड़पुर निवासी दुर्गेश कुमार बैठा है। बाइक मेरी सास वृंदावन निवासी हाजरा खातून के नाम से है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…