गुठनी: प्रसव पूर्व प्रसूता की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की रात इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया तथा चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान गुठनी बाजार निवासी संतोष कुमार की पत्नी अनामिका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार की पत्नी अनामिका को उनके स्वजन प्रसव कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शब्बीर अख्तर ने इलाज करना शुरू कर दिया। थोड़े ही देर में प्रसूता की मौत हो गई।

इस घटना के बाद स्वजन एवं ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा अस्पताल में ही हंगामा करने लगे तथा चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत हुई है। यदि चिकित्सक द्वारा जांच की गई होती तो ऐसी घटना नहीं होती। हालांकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शब्बीर अख्तर ने बताया कि प्रसूता को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया था। वह 15 मिनट बाद बेहोश हो गई। अभी उसकी जांच की जा रही थी तभी उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद स्वजन अस्पताल में ही हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराई तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुअनि गणेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ जाएगी। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

इमरजेंसी में नहीं होता समुचित इलाज :

लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कभी भी इमरजेंसी में चिकित्सक उपलब्ध नहीं होते हैं। किसी भी घटना- दुर्घटना के समय चिकित्सकों द्वारा लापरवाही बरती जाती है। इस दौरान ऐसे अधिकांश केश आने पर मरीजो तुरंत अन्यत्र रेफर कर दिया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026