परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसीहाता गांव में वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच बिवाद में जमकर फायरिंग हुई। गोलीबारी के दौरान बाजार में भगदड़ मच गयी। डर से गौसीहाता बाजार की सभी दुकानें बंद हो गयी। बाजार पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पलभर में बाजार में सन्नाटा पसर गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। लगभग 20 राउंड गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है। विवाद में दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष से गौसीहाता गांव के ही अली अहमद का पुत्र साबिर अली तो दूसरी तरफ से आरा मशीन संचालक अलीमुद्दीन का एक कर्मचारी शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए बड़हरिया भेजा गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए शमशेर को सीवान रेफर कर दिया गया। वही साबिर अली को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दो दिन दोनों के बीच फोन को लेकर विवाद हुआ था।
इसी को लेकर प्रतिशोध में शनिवार को करीब तीन बजे शाम को शाहबाज के साथ करीब 10 की संख्या में अज्ञात लोग हथियार से लैस होकर गौसी हाता बाजार पर आकर उपद्रव करने लगे और आग ताप रहे साबिर को पकड़ पीटने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर गौसीहाता के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े जहां हथियार से लैस अपराधी गोलियां चलाना शुरू कर दिया। हालांकि उनके द्धारा हवाई फायरिंग की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली लगभग 20 राउंड चलाई गई है। इधर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित गौसीहाता के शाहबाज को करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हवाई फायरिंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…