परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गांधी मैदान व मोती स्कूल के इलाके में आए दिन छिनने की घटना बढ़ने से लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार की रात एक चाउमीन दुकानदार से अपराधियों ने मोती स्कूल के समीप हथियार दिखा रुपया व मोबाइल छीन लिया। दुकानदार दुकान बंद कर रात साढ़े 9 बजे के करीब अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। खासकर बुढ़िया माई मंदिर के रास्ते से लेकर मोती स्कूल के समीप तक ऐसी घटनाएं होती हैं। जहां मोबाइल व चेन आदि झपट कर उचक्के आसानी से फरार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त व ठीक से जांच के अभाव में अपराधी ऐसे वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…