परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड व जामो थाना क्षेत्र के उपप्रमुख प्रतिनिधि की बाइक चुरा लेने का मामला उजागर हुआ है. बताया जाता है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के भामोपाली बाजार से बुधवार की रात में अज्ञात चोरों ने उपप्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र साह के ट्रैक्टर ड्राइवर व बड़हरिया थाना क्षेत्र के जियादी टोला निवासी मदन यादव के पुत्र भीम कुमार यादव भामोपाली बाजार पर अनिल नट आर्केस्ट्रा मालिक के यहां रात में ठहरा हुआ था.इसी दौरान उसकी बाइक वहीं से चोरी कर ली गई.
विदित हो कि बाइक उपप्रमुख सतेंद्र साह की है जिसे उनका ट्रैक्टर चालक भीम यादव चलाता था. वहीं भीम यादव ने अपने आवेदन में आरोप है कि ऑर्केस्ट्रा संचालक अनिल नट ने ही बाइक चोरी कर ली है.हालांकि अनिल नट इससे इंकार कर रहा है. इस संबंध में पीड़ित द्वारा बड़हरिया पुलिस को गुरुवार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया गया है.इधर पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ व मामले की छानबीन चल रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…