सिवान: दिन दहाड़े महिला से झपट्टा मार लॉकेट व सोने का चैन उड़ाया

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ स्थित महावीर पथ पर अपनी पुत्रीयों के साथ पूजा करने जा रही महिला से झपट्टा मारकर सोने का चैन व लॉकेट उड़ा लिया. घटना के संबंध में मखदुम सराय तुरहा टोली निवासी शंभू सोनी की पत्नी कमलेश देवी ने नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की सुबह तकरीबन 6:30 बजे मैं अपनी पुत्री निशु और मानु के साथ घर से पूजा करने के लिए गांधी मैदान जा रही थी अभी मैं बबुनिया मोड़ के समीप महावीर पथ पर ही थी तब तक एक बाइक पर सवार व्यक्ति हेलमेट लगाकर आया और मेरे सामने ही बाइक रोकी और गले से सोने की चेन व सोने का लॉकेट झपट्टा मारकर फरार हो गया.

उन्होंने यह भी बताया कि झपट्टा मारकर फरार हुए व्यक्ति सर में हेलमेट पहना हुआ था जबकि सोने का लॉकेट और चेन की कीमत तकरीबन अस्सी हजार बताई जा रही है. इधर मामले के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026