परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना मुख्यालय के जामो रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास खड़ी बाइक को हैंडल लॉक तोड़कर उच्चके ने बाइक उड़ा दी.घटना मंगलवार की बतायी जाती है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी सनाउल्लाह अहमद के रिजवान अहमद ने अपनी हीरो पैसन प्रो बाइक एक्सिस बैंक के पास हैंडल लॉक कर खड़ी कर दी व बैंक में चले गये. जब बाहर आये तो उनकी बाइक नियत जगह नहीं पायी गयी. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर-बीआर-29 केजी- 3175 है.
इस संबंध में पीड़ित रिजवान अहमद ने पुलिस को आवेदन व सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देकर अज्ञात बाइक चोर का उद्भेदन करने की मांग की है.पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है. वहीं एक्सिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है. पीड़ित के बाइक खड़ा करने के ठीक बाद एक बाइक पर दो बाइक चोर आते हैं व उनमें से एक चोर रिजवान अहमद की बाइक का हैंडल लॉक खोलने के लिए मास्टर की डालता है . और बाइक लेकर चला जाता है. जबकि उसका दूसरा दोस्त अपनी बाइक लेकर पहले चला गया होता है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…