परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के रामनगर नहर के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया. युवक की पहचान बलहु पंचायत के रामनगर गांव निवासी राज किशोर राजभर का 23 वर्षीय पुत्र सचिन राजभर बताया जाता है. जानकारी के अनुसार युवक भाई में अकेला था तथा खेती गृहस्थी की जिम्मेदारी कंधे पर होने की वजह से वह अपने खेतों में बोए गए धान की फसल को देखने के उपरांत घर वापस लौट रहा था, तभी रामनगर नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर फरार हो गया.
धक्का लगने के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई. घटनास्थल के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब खून से लथपथ उस मृत युवक पर पड़ी तो लोगों ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दिया. सूचना मिलते ही परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गया. सभी परिजनों ने रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच कर युवक की स्थिति को देखा तो पाया कि युवक मृत अवस्था में है. अपने इकलौते बेटे के खोने के बाद पूरी तरह से टूट चुके माता सुगंधी देवी और पिता राज किशोर राजभर का रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…