बड़हरिया: नीलामी नहीं होने से थाना परिसर में सड़ रही सैकड़ों जब्त गाड़ियां

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया वारिस व नीलामी नहीं होने से थाने में जब्त सैकड़ों गाड़ियां सड़ रही हैं। इस कारण सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है। बताया जाता है कि वाहन जांच, दुर्घटना तथा शराब जब्ती के दौरान पुलिस द्वारा कई दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को जब्त कर थाना में रखा गया है। थाना परिसर में मालखाना नहीं होने के कारण इन वाहनों को खुले आसमान के नीचे जहां-तहां रख दिया गया गया। ये सभी वाहन ठंड, धूप एवं बरसात के मौसम में खुले आसमान में बर्बाद हो रहे हैं। इनके वारिस नहीं होने, गाड़ी छुड़ाने में लंबी प्रक्रिया होने तथा नीलामी नहीं होने से इन गाड़ियों में जंक लग रहा है।

इसके अंदर व बाहर के पार्ट्स खराब हो जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस वाहन मालिक का इंतजार करती है, वाहन मालिक के नहीं आने के कारण जब्त गाड़ियां खुले आसमान में ठंड, धूप व बरसात में जंक खाकर बर्बाद हो जाती हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार में बताया कि जब्त गाड़ियों के वारिस के आने का इंतजार किए जाते हैं, लेकिन वारिस नहीं आने पर गाड़ियां थाना परिसर में रखी रह जाती हैं, हालांकि कुछ वाहनों को उनके वारिस के आने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत छोड़ा दिया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026