भाजपा जिला मंत्री अवधेश को महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र का बीएलए एक बनाए जाने पर खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट भाजपा प्रदेश इकाई ने सिवान जिला भाजपा मंत्री व महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय को महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र का बीएलए 1 नियुक्त किया है। विधानसभा क्षेत्र में दो प्रखंड महाराजगंज एवं भगवानपुर हाट में कुल 319 मतदान केंद्र है। जिस पर बीएलए दो का चयन उन्हें करने का अधिकार है। पांडेय ने बताया कि पार्टी बीएलए एक विधायक को, पूर्व विधायको एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेवारी दी है।

उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र से पार्टी के विधायक हैं या जिस क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं पार्टी उन्हें यह जिम्मेवारी दी है तथा जिस क्षेत्र से पार्टी का विधायक या पूर्व विधायक नहीं है वैसे क्षेत्र से समर्पित कार्यकर्ता को यह पद दिया गया है। जिला मंत्री को महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र का बीएलए एक नियुक्त किए जाने पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गिरीशदेव् सिंह, वीरेंद्र सिंह, त्रिलोकी श्रीवास्तव, अमरजीत कुशवाहा, शेषनाथ सिंह, मुकेश राम, मनीष सिंह आदि खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026