परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना परसिर में विभिन्न कारणों से जब्त वाहन नीलामी नहीं होने के कारण खुले आसमान में जंग खा रहे हैं तथा बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा वाहन जांच, दुर्घटना, शराब समेत अन्य मामले में सैकड़ों दो पहिया, चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं। इसके नीलामी के लिए वारिस के अभाव तथा लंबी प्रक्रिया के कारण खुले आसमान में जंग खा रहे हैं। इसमें कई वाहन बर्बाद हो गए हैं और कई बर्बाद के कगार पर पहुंच गए हैं।
बताया जाता है कि थाना परिसर में मालखाना नहीं होने के कारण जब्त वाहनों को खुले आसमान में ही रख दिया जाता है जो सर्द, गर्मी व बरसात के दिनों में खुले आसमान के नीचे बर्बाद हो रहे हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों के मालिक वाहन छुड़ाने में कोई रुचि नहीं दिखाई जाने के कारण वाहन थाना परिसर में सड़ रहे हैं। हालांकि कुछ वाहनों को उनके वारिस के आने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत छोड़ा भी जाता है। उन्होंने कहा कि मालखाना न होने के कारण गाड़ियों को खुले आसमान में रखे जाने की विवशता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…