परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग क्षेत्र वासियों ने स्थानीय सांसद से की है। सुप्रिया जायसवाल, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, संजय सिंह, अमरजीत सिंह आदि ने स्थानीय सांसद से मांग कि है कि अनुमंडल मुख्यालय में कृषि महाविद्यालय खोलने के लिए पर्याप्त भूमि है।
यदि कृषि महाविद्यालय खुलता है तो इससे क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में काफी सुविधा होगी। क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय नहीं होने से बच्चों को कृषि संबंधित शिक्षा के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है। इस संबंध में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का कहना है महाराजगंज में कृषि महाविद्यालय स्थापित कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए इसके लिए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिल चुके हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…