परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के जामो रोड स्थित सेंट्रल बैंक के समीप बदमाशों ने सोमवार को दुकानदार से 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। इस मामले में दुकानदार न्यू मुस्कान कलेक्शन के मालिक मोहन कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि सोमवार की दोपहर करीब 2.50 बजे अपने घर पर बैठा था तभी एक अज्ञात नंबर से मेरे मोबाइल पर काल कर 20 लाख रंगदारी के रूप में देने को कहा गया। उस व्यक्ति ने कहा कि जब मैं रविवार की शाम 4.40 बजे तुमसे 20 लाख रुपये देने को कहा था तो क्यों नहीं दिया। तुमको प्रशासन कब तक बचाएगा।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बदमाशों द्वारा जब मैं रविवार को अपनी दुकान पर बैठा था तभी अज्ञात नंबर से मेरे मोबाइल नंबर पर काल कर 20 लाख रुपये रंगदारी मांग की गई थी। उस वक्त मैं इस बात को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन अगले दिन जब 26 तारीख को 2:30 बजे मेरे नंबर पर जब काल आया तो, हम लोग पूरा परिवार भयभीत हो गए और दर्जनों व्यवसायियों के साथ थाना पहुंचकर आवेदन देकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई। वहीं इस संबंध में व्यवसायियों ने बताया कि करीब नौ माह के अंदर दर्जनों व्यवसायी से रंगदारी मांगी गई है और पुलिस द्वारा एक या दो बदमाशों को पकड़ अपनी पीठ थपथपा ली है। वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…