बड़हरिया: जर्जर तार टूटकर गिरने से भुसौल में लगी आग, विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ शर्मा टोला में मंगलवार को हाई टेंशन का विद्युत तार टूटकर गिरने से संजय शर्मा के भुसौल में आग लग गई। इस दौरान पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए जर्जर तार बदलने की मांग कर रहे थे।बताया जाता है कि ग्रामीण अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी संजय शर्मा के भुसौल पर हाई टेंशन का तार टूटकर गिर गया। इससे भुसौली में आग लग गई। यह देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को आपूर्ति बंध कराया तथा आग बुझाने में सफल हुए। संजय शर्मा ने बताया कि इस अगलगी में भुसौल में रखे भुसा एवं अनाज समेत करीब पांच हजार से अधिक की संपत्ति को नुकसान हुआ है।

वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि मनु शर्मा के नेतृत्व में एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन विद्युत विभाग जिला कार्यपालक अभियंता को देकर जर्जर तार की बदलने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग द्वारा तार नहीं बदला गया। इस जर्जर विद्युत तार के सहारे दलित बस्ती, शर्मा टोला, नवलपुर आदि जगहों पर विद्युत आपूर्ति की जाती है, जिससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद विभाग इस कार्य को लेकर उदासीन है। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश शर्मा, मनु शर्मा, बुलेट अली, दिनेश शर्मा, मनोरंजन शर्मा, वार्ड सदस्य विनोद राम, जनार्दन शर्मा, आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026