बड़हरिया: पुरानी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुंदरी बाजार के दो दुकानदारों में पूर्व से चल रहे विवाद के लेकर बुधवार को जमकर मारपीट हो गयी. विदित हो कि करीब एक वर्ष पहले सुंदरी गांव के प्रदीप वर्मा के पुत्र प्रत्युष कुमार वर्मा उर्फ जीतू वर्मा व सुंदरी टोला के स्व गुलाबचंद शर्मा के पुत्र प्रमोद शर्मा के बीच मनमुटाव चल रहा था. बुधवार को जब जीतू वर्मा की सुंदरी बाजार पर स्थित दवा व स्टेशनरी दुकानदार व प्रमोद शर्मा के मोबाइल के दुकानदार के बीच एक वर्ष पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गयी.

इसमें जीतू वर्मा सहित दूसरे पक्ष के लोग घायल हो गए. जीतू वर्मा का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं मोबाइल दुकानदार प्रमोद शर्मा ने थाने में अवेदन देकर कहा है कि मोबाइल की उधार पैसा मांगने पर जीतू वर्मा ने उनके साथ मारपीट की. वही दवा दुकानदार जीतू वर्मा ने विपक्षी पर दुकान से रुपये लूट लेने के आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि अभी एक पक्ष आवेदन प्राप्त हुआ है. अभी दूसरे पक्ष का आवेदन नहीं आया है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026