परवेज अख्तर/सिवान: समय पर स्कूल पहुंचने के चक्कर में उमवि कन्या कोइरीगांवा के एक शिक्षक सीवान शहर में दुर्घटना का शिकार हो गये. विदित हो कि जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव के अमरनाथ सिंह के पुत्र व उमवि कन्या कोइरीगांवा के शारीरिक शिक्षक रोहित सिंह बुधवार की सुबह अपनी बाइक से अपने स्कूल आ रहे थे. बारिश के कारण थोड़ी विलंब हो गयी थी,वे ससमय स्कूल पहुंचना चाहते थे. वे जैसे सीवान शहर अड्डा नंबर-दो के समीप पहुंचे, एक इ-रिक्शा अचानक आकर उनकी सामने रुक गयी. जिससे उनकी बाइक इ-रिक्शा में टकरा गयी व शिक्षक रोहित सिंह बाइक सहित गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये.
जिन्हें सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उनके हाथ व पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. यह सड़क दुर्घटना सीवान अड्डा नंबर-दो के पास बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई. वहीं कुछ शिक्षकों का कहना है कि वक्त पर स्कूल पहुंच जाने के चक्कर में शिक्षक श्री सिंह दुर्घटना के शिकार हो गये. दरअसल, लेटलतीफी दूर करने के लिए शिक्षकों की हाजिरी को स्कैन कर बीआरसी ग्रुप में भेजने का नियम बना है. इसलिए सभी शिक्षक ससमय स्कूल पहुंच जाना चाहते हैं. बहरहाल, घायल शिक्षक श्री सिंह का इलाज चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…