परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया में नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को राजस्व पदाधिकारी सह आचार संहिता प्रभारी राकेश आनंद, बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने करीब दर्जनों गाड़ियाें की जांच की। इस दौरान गाड़ी पर लगे बैनर-पोस्टर को उतरवाया गया और कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी भी दी गई।
आचार संहिता प्रभारी ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा दो वाहनों का परमिशन लेकर चार वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। इसको लेकर जांच की गई। साथ ही आवश्यक कागजात के साथ बुलाया गया है। जांच के दौरान अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के तहत प्राथमिकी की जाएगी। जांच के दौरान पाया गया कि कई लोगों के पास चुनाव प्रचार के लिए परमिशन नहीं लिया गया है। उनके विरुद्ध भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…