परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत के लिए 18 दिसंबर को मतदान होना है। इसको लेकर बुधवार को अवर निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, बीईओ शिवशंकर झा ने संयुक्त रुप से नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने वार्ड संख्या एक से आठ तक के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
अवर निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों, मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया हैं। साथ ही मतदान केंद्र भवन, शौचालय, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि महाराजगंज में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष व 14 वार्ड पार्षदों का चुनाव 18 दिसंबर को होना है। इसकी तैयारी जोरों पर है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…