बड़हरिया: प्रधानाध्यापकों को तीन दिन में उपयोगिता पत्र जमा करने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में मंगलवार को अकाउंटेंट बैरिस्टर सिंह ने प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक शीघ्र ही उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय शिक्षा विभाग की ओर से 25 अप्रैल तक खेल सामग्री और अन्य समग्र शिक्षा अभियान के तहत राशि की उपयोगिता देनी थी, लेकिन आज तक उपयोगिता नहीं दिया गया है जो खेद का विषय है।

इसलिए सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया जाता है कि तीन दिन के अंदर उपयोगिता प्रमाण पत्र बीआरसी में हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अन्यथा आपलोगों के विरुद्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक भगवान यादव, पंकज कुमार, सरिता कुमारी, बिंदु देवी सहित काफी संख्या में प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026