महाराजगंज में रैक प्वाइंट का शिलान्यास शीघ्र

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बहुत बड़ी सौगात मिलने वाली है। महाराजगंज रेलवे के खाली पड़े जमीन में जल्द ही रैक प्वाइंट का शिलान्यास इसी माह होने की संभावना है। इसके लिए जल्द ही शिलान्यास की तिथि मुकर्रर की जाएगी। रैंक प्वाइंट के लिए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल से लेकर वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिल चुके हैं। साथ ही रेलवे के जीएम एवं डीआरएम से भी मिल चुके हैं।

ज्ञात हो कि सात सितंबर 2022 को रेलवे अधिकारियों की टीम सीनियर सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रैक प्वाइंट के लिए जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी थी। इस बीच कई बार स्थानीय लोगों ने सांसद, रेलवे के वरीय अधिकारियों को रैक प्वाइंट बनाने के लिए आवेदन भी दिया है। इस संबंध में सांसद ने कहा कि रैक प्वाइंट बनने से महाराजगंज क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। महाराजगंज जो पुरानी मंडी के नाम से जाना जाता है वह फिर से बहाल हो जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026