बड़हरिया: माता-पिता की सेवा व बुजुर्गों का सम्मान से ही जीवन होगा सार्थक : मनीष पराशर महाराज

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के चौकी हसन में चल रहे भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के सातवें दिन शनिवार की शाम भागवत कथा के दौरान कथावाचक मनीष पराशर महाराज ने कहा कि माता-पिता की सेवा करनी चाहिए, बड़े बुजुर्गों का आदर सम्मान करना चाहिए तभी यह जीवन सार्थक होगा। उन्होंने दो मित्रों का संबंध कैसा हो इस पर कृष्ण- सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए भागवत कथा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से पितरों को मुक्ति मिलती है, मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है उन्होंने विश्वामित्र, मेनका, सुखदेव महाराज, वेदव्यास, भगवान कृष्ण सहित साधु-संतों के अनेक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि संसार में ऐसा कोई जीव नहीं है जिसे कष्ट ना हो, उसे भगवान ही दूर करते हैं। भगवान को जाने बिना हमारा भला नहीं हो सकता, इसलिए परमात्मा की शरण में रहना चाहिए और इसका सर्वोत्तम माध्यम है भागवत कथा।

सद्गुरु स्वामी दयानंद महाराज ने कहा कि कथा श्रवण से कई जन्मों के पाप से मुक्ति मिल जाती है। कथा मनुष्य के जीवन के मर्म को समझाती है। यह हमें सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। भागवत कथा के दौरान यज्ञकर्ता सुनील श्रीवास्तव ने दूर दराज से आए अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। रविवार को हवन पूजा के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई तथा इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महायज्ञ को सफल बनाने में रानी श्रीवास्तव, विजय कुमार सिन्हा, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, अमन राज, प्रतीक राज, संतोष श्रीवास्तव, अरविंद सिंन्हा, रिंटू श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026