✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के छोटका मांझा पंचायत के हरिपुर गांव में रविवार को मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर पंडितपुरा, मछरिया मोड़, विजयीपुर मोड़, करछुई होते हुए अटवां शिव मंदिर पर पहुंची और वहां से जलभरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।
इस दौरान जयकार से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, त्रिभुवन तिवारी, जय नारायण तिवारी, अरुण तिवारी, विपिन पाठक, शेखर कुमार,राजेश भारती, अधिवक्ता वीरेंद्र पाठक समेत आदि उपस्थित थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति छह मई को हवन पूजा के साथ की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…