बड़हरिया: अधर में लटकता जा रहा विद्यालय में रखरखाव का मामला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड में विद्यालय रखरखाव के मद का पैसा अब तक 79 विद्यालयों ने नहीं निकाला है। जिससे विद्यालय के रखरखाव का मामला अधर में लटकता नजर आ रहा है। मालूम हो कि विद्यालय के रखरखाव के मद में राज्य सरकार ने एक निश्चित राशि,, का प्रावधान किया है।उसमें विद्यालय शिक्षा समिति के प्रस्ताव के अनुसार विद्यालयों के रखरखाव, रंग पुताई का कार्य पूर्ण कराना है, जिससे कि विद्यालयों में एक पढ़ाई का माहौल बन सके। लेकिन अब तक कुछ प्रधानाध्यापकों के उदासीनता के कारण विद्यालय चयन समिति के उदासीन रवैया से 79 विद्यालयों में इस राशि का निकासी अब तक नहीं हुआ है।

जिससे कुछ विद्यालयों के रखरखाव का मामला अधर में लटका है। जानकारी के अनुसार बड़हरिया में प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय,उच्च विद्यालय की संख्यालगभग 180 है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के रखरखाव के लिए 25 हजारमध्य विद्यालय को रखरखाव के लिए 50 हजार तथा उच्च विद्यालय में रख रखाव के लिए 75,हजार की राशि निश्चित की गई है। जिससे कि विद्यालयों के रखरखाव और रंग रंगाई का काम किया जा सके। लेकिन इस राशि की निकासी अब तक नहीं होने से ।दो दिनों बाद यह राशि नहीं निकल पाएगी। जिससे विद्यालयों के मरम्मत और रखरखाव का काम अटक जाएगा । इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव शंकर झा ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और विद्यालय शिक्षा समिति को निर्देश दिया गया था। कि 15।दिसंबर से पहले अपनी राशि की निकासी कर लें,, और विद्यालय के रखरखाव रंग रंगाई का काम पूरा कर ले।

लेकिन इस आदेश को उक्त विद्यालयों में अब तक इस राशि का उठाव नहीं किया है ।जो खेद का विषय है। अगर 2 दिनों के अंदर इस राशि का उठाव नहीं होता है तो संबंधित प्रधानाध्यापक और शिक्षा समिति के सदस्यों और अध्यक्ष और सचिव पर कार्रवाई निश्चित है।ज्ञात हो कि विद्यालय के रखरखाव और, मरम्मत कराने के लिए विद्यालय शिक्षा समिति के बैठक में प्रस्ताव पास करके उस राशि की निकासी करनी थी। लेकिन अब तक इसमें कुछ प्रधानाध्यापक और विद्यालय के समिति उदासीन रवैया से अधर में हैं। जिससे मामला लटकता हुआ नजर आ रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव शंकर झा ने बताया कि अगर निश्चित समय तक राशि की निकासी नहीं होती है तो। संबंधित विद्यालयों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और इस मामले में कार्रवाई किया जाएगा। ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026