परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय सभगाार में मंगलवार को एसडीओ संजय कुमार ने नगर पंचायत चुनाव को ले पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर पंचायत चुनाव संबंधित कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां- जहां जिनकी नियुक्ति हुई है उस मतदान केंद्र पर सारी सुविधाएं होनी चाहिए। जहां भी कमी पाई जाएगी संबंधित बीएलो, सेक्टर पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आप अपने स्तर से मतदान केंद्र पर यह जांच कर लें कि मतदान केंद्र परिसर में कहीं गंदगी तो नहीं है। एसडीओ ने कहा कि शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखें। कहीं लगे कि किसी के द्वारा कोई गलत बयानबाजी देता है तो उसपर तुरंत कार्रवाई करें। बैठक में अवर निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, बीडीओ डा. रवि रंजन, सीओ रवींद्र राम आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…